मौसम अपडेट- लौटी नैनीताल की लोकल बारिश

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीडेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- पूरा मैदानी क्षेत्र रविवार को भीषण गर्मी की आग में तप रहा और नैनीताल बरसा की ताबड़तोड़ फुहारों से तरबतर हो रहा था। इस नगर के मौसम की यही खासियत है, जो पारा चढ़ा नही की पसीना बारिश बनकर बरसना शुरू हो जाता है। ये इस नगर की लोकल बारिश थी। मौसम परिवर्तन के साथ अनेक कारणों से ये अपना अस्तित्व खोने लगी थी। विगत कई बरस इसके गवाह रहे थे। पर इधर लॉक डाउन के बाद मौसम का पुराना स्वरूप लौटने आने का यकीन मौसम के जानकार जता रहे थे। इसकी वजह प्रदूषण का काफी हद तक कम हो जाना था। इस बारिश के बाद वैज्ञानिकों का अनुमान सच होता साबित हो रहा है।

नैनीताल रविवार तापमान अधिकतम 28 , न्यूनतम 18 बारिश 4 मिमी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital DM ने दिए निर्देश, शनिवार को सार्वजनिक परिवहन अनिवार्य, निजी आवास से सरकारी वाहन के प्रयोग पर रोक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page