नंदा देवी महोत्सव को लेकर श्री राम सेवक सभा में नैनीताल नगर की महिलाओं के साथ आयोजित हुई योजना बैठक

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- श्री रामसेवक सभा द्वारा आयोजित नंदा देवी महोत्सव इस वर्ष 1 सितंबर से 7 सितंबर तक आयोजित होगा। महोत्सव का यह 120 वा वर्ष है, तथा श्री रामसेवक सभा इसे 1926 से लगातार आयोजित करती आ रही है। आज सभा भवन में आज शहर की महिलाओं के साथ बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता मनोज साह तथा संचालन जगदीश बावड़ी ने किया । बैठक में महिलाओं ने सभी से पूर्ण सहयोग करने को कहा ।

बैठक में मुकेश जोशी ने बताया कि इस वर्ष दीपदान के साथ छोलिया दल होंगे जो उत्तराखंड की संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे।महोत्सव में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जायेगा। डोला भ्रमण में भी महिलाएं भाग लेंगे ।कदली भ्रमण में महिलाएं रंगोली पिछोरा पहन कर प्रतिभाग करेंगी। कैलेंडर तथा झंडे घर घर दिए जायेंगे तथा महोत्सव को भव्य रूप दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  फेक नैरेटिव और भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहें: सीएम धामी

अगस्त के प्रथम पखवाड़े पर शहर के नागरिकों की बैठक आयोजित होंगे । बैठक में डॉक्टर सरस्वती खेतवाल सुमन साह चंचला बिष्ट विजय लक्ष्मी थापा सावित्री सनवाल कुसुमलता चंद्रा रजनी ललिता जया मीनू कलावती मुन्नी संगीता सभासद प्रेमा अधिकारी ,तारा राणा दया सुयाल,दीपिका मीनाक्षी ज्योति कविता विमला नीना संगीता दीपा लीला ममता रेखा वंदना कविता सीमा मंजू रौतेला चेतना चांदनी भर्ती साह दिव्या साह दीपा आभा कविता प्रधानाचार्य तारा बोरा बिमल चौधरी भुवन बिष्ट हिमांशु जोशी खोलिया हीरा सिंह प्री ललित तिवारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page