एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को सोशल मीडिया में मिली जान से मारने की धमकी

Share this! (ख़बर साझा करें)

मुंबई (nainilive.com) –  नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को सोशल मीडिया पर अज्ञात शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार अमन नाम के ट्विटर हैंडल से वानखेड़े को धमकी दी गई है.

14 अगस्त को शख्स ने लिखा कि तुमको पता है तुमने क्या किा है, इसका हिसाब तुमको देना पड़ेगा. वहीं एक अन्य मैसेज के अनुसार तुमको खत्म कर देंगे. फिलहाल, पूर्व एनसीबी अधिकारी ने इसकी शिकायत गोरेगांव पुलिस में दर्ज कराई है. पुलिस ने गुरुवार को बयान दर्ज कराया. बताया जा रहा है कि जिस ट्विटर हैंडल से वानखेड़े को धमकी दी गई है, उसके कोई फॉलोअर्स नहीं हैं आशंका जताई जा रही है कि इसे धमकी देने के लिए ही तैयार किया गया है.

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

गौरतलब है कि हाल ही में समीर वानखेड़े को जाति आयोग की तरफ से क्लीन चिट मिल गई है. इसके बाद उन्होंने मलिक के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप लगे थे कि वानखेड़े ने सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए फर्जी जाति प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया था. राकंपा नेता ने उनपर यह आरोप लगाए थे. फिलहाल, इस मामले में पूर्व एनसीबी अधिकारी को क्लीन चिट मिल गई है.

यह भी पढ़ें 👉  अमजा की "पत्रकारीय सामयिक चुनौतियां" संगोष्ठी व कार्यशाला जून में
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page