नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को मनाया जाएगा पराक्रम दिवस के रूप में , भारत सरकार ने जारी किया गैज़ेट

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस को भारत सरकार ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। इस सम्बन्ध में आज गैजेट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. भारत सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती वर्ष को 23 जनवरी 2021 से आरम्भ करने का निर्णय लिया है , ताकि राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उनको सत्कार मिल सके. वहीँ नेताजी की राष्ट्र के प्रति अदम्य भावना , निस्वार्थ सेवा और समर्पण को सम्मान देते हुए उन्हें याद करने के लिए उनके जन्म दिवस को पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है , ताकि देश के नागरिकों , विशेषकर युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान के प्रो गीता तिवारी तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष ललित तिवारी को किया देव भूमि उत्कृष्टता सम्मान 2026 से सम्मानित
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page