कोरोनाकाल में स्कूल खोलने पर सरकार को नोटिस जारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 17 अगस्त को होगी सुनवाई

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- हाइकोर्ट के मुख्य न्यायधीश आरएस चौहान और न्यायाधीश आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ ने राज्य में 2 अगस्त से कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल खोले जाने के मामले पर सरकार को नोटिस जारी कर जवाब पेश करने के आदेश दिए हैं। मामले की सुनवाई 17 अगस्त को होगी।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन


देहरादून निवासी याचिकाकर्ता विजय पाल सिंह ने हाईकोर्ट में दाखिल याचिका में राज्य सरकार द्वारा 31 जुलाई 2021 के शासनादेश-एसओपी को भी चुनौती देते हुए कहा कि इसमें कई तरह की खामियां है। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र के स्कूल इन मानकों को पूरा नहीं कर सकते हैं। क्योंकि सरकारी स्कूलों में इतनी व्यवस्थाएं नहीं हैं और दुर्गम क्षेत्रों में इसका पालन कराना और भी नामुकिन है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण


पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी कई लोगों को वैक्सीन की पहली डोज तक नहीं लगी है। जब शहरों में एसओपी का पालन नहीं हो पा रहा है तो स्कूलों में कहां से होगा, वहां तो इतने साधन तक नहीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page