अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं कार्यों की समय-समय पर मानिटरिंग नही होने से सालिड वेस्ट कूडा निस्तारण में नहीं हो रही प्रगति – कमिश्नर दीपक रावत
Solid Waste Management हल्द्वानी (nainilive.com )- अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं कार्यों की समय-समय पर मानिटरिंग नही होने से सालिड वेस्ट कूडा निस्तारण में प्रगति नही आ पा रही है। यह बात आयुक्त श्री दीपक रावत Deepak Rawat ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से कुमाऊं मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों से कही।
श्री रावत ने वीसी में कुमाऊं मण्डल के समस्त जिलाधिकारियों के द्वारा उनके जनपदों मेें सालिड वेस्ट कूडे के निस्तारण के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा कर कूडा निस्ताण कार्याे की प्रगति की स्थिति से अवगत हुये। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कूडा कलेक्शन जो हो रहा है उसकी मानिटरिंग उपजिलाधिकारियों के साथ ही नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम के अधिकारियों के माध्यम से कराई जाए। उन्होंने जिलाधिकारियांे को निर्देश दिये कि कूडे की मानिटरिंग सीसी टीवी कैमरों के द्वारा की जाए, ताकि अवैध रूप से कूडा डालने वालों का चालान किया जा सके तथा अवैध स्थानों पर जहां कूडा डम्प है उन स्थानों को समाप्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि जनपदों में जिन स्थानों से सिंगल यूज प्लास्टिक की सप्लाई हो रही है उन स्थानों पर चौकिंग कर चालान करना सुनिश्चित करें ताकि सोर्स को खत्म किया जा सके। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन नगरीय क्षेत्रों की जनसंख्या अधिक है वहां रात्रि मे भी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
हल्द्वानी से नैनीताल जाने वाली सडक पर सैकडों कैफे व जलपान गृह की दुकाने चल रही है जिनके द्वारा कूडा वन क्षेत्र में डाला जाता है इस पर आयुक्त श्री रावत ने कहा कि कूडा डालने वाले कैफे व जलपान गृहों का चालान करना सुनिश्चित करें। श्री रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे जो साप्ताहिक बाजार लगाये जाते है उन स्थानों की मानिटरिंग की जाए तथा जिला पंचायत को साफ सफाई व्यवस्था हेतु सुनिश्चित किया जाए।
वीसी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, जिलाधिकारी चम्पावत नरेन्द्र सिंह भण्डारी, बागेश्वर रीना जोशी, पिथौरागढ आशीष चौहान, अल्मोडा वंदना सिंह, उधमसिंह नगर युगल किशोर पंत, सीसीएफ पीके पात्रो, अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल उपस्थित थे।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun