नैनीताल से उत्तराखंड क्रांति दल के प्रत्याशी ओम प्रकाश ने तेज किया चुनावी प्रचार

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड में चुनावी रण अपने चरम पर है । ऐसे में हर राजनीतिक दल अपने प्रत्याशी के प्रति वोट डालने के लिए जनता से अपील कर रहा है । उत्तराखंड की लड़ाई लड़ने वाले दल उत्तराखंड क्रांति दल ने भी नैनीताल में इस चुनावी रण में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है । उत्तराखंड क्रांति दल से 58, विधानसभा नैनीताल के प्रत्याशी श्री ओमप्रकाश( सुभाष कुमार) के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ विधिविधान से गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर दल की ओर से पार्टी प्रत्याशी के नैनीताल विधानसभा को लेकर दल के विकास रोडमैप की अपील भी जारी की गई ।


तत्पश्चात नैनीताल शहर के मल्लीताल व माल रोड में व्यापक जनसम्पर्क किया गया । इस अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवम नैनीताल के पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल , प्रकाश पांडेय, कमलेश पांडेय ,खीमराज सिंह बिष्ट सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों का समय बदला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page