एक तरफ निरस्त हुआ मौसम का अलर्ट , वहीँ दूसरी तरफ आया तीन घंटे का तात्कालिक भारी बारिश का अलर्ट

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , देहरादून ( nainilive.com )- एक तरफ जहाँ भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट को निरस्त किया गया , वहीँ बीती रात से नैनीताल जिले सहित अन्य कई भागों में भारी बारिश हो रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने तीन जिलों के लिए तात्कालिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून में आज दोपहर 1:00 बजे उत्तराखंड राज्य के के लिए 3 घंटे का तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के 5 जनपदों नैनीताल अल्मोड़ा चंपावत उधम सिंह नगर और पौड़ी गढ़वाल जनपदों में अगले 3 घंटेेे भारी बरसात की संंभावना है जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य के सभी जनपदों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital विधायक सरिता आर्या ने Bhowali में नाबालिग पीड़ित से की मुलाकात

वहीँ नैनीताल जिले में भी बीती रात्रि से काफी तेज बारिश हो रही है। बीती रात्रि से हो रही तेज बारिश से 3 राज्य मार्ग , 1 प्रमुख जिला मार्ग और 16 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हैं , जिनको खोलने के लिए JCB भेज दी गयी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरीनगर से सेरुवा -सीमाला मोटर मार्ग के निर्माण व डामरीकरण के लिए 8करोड़ 6 लाख स्वीकृति-विधायक कैड़ा
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page