जनपद नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी, “ऑरेंज अलर्ट” जारी

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल द्वारा अवगत कराया गया है कि जनपद नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी, “ऑरेंज अलर्ट” जारी, किया है। उक्त के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, नैनीताल जनपद में दिनांक 02 जुलाई 2026 एवं 03 जुलाई 2026 को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने जिले के लिए “ऑरेंज अलर्ट” जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ने REAP परियोजना के अंतर्गत गरमपानी स्थित CLF कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने बताया कि चेतावनी के दृष्टिगत जिले के सभी अधिकारी एवं कार्मिक हाई अलर्ट पर रहेंगे। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी आपात स्थिति से तत्परता से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। भारी वर्षा के कारण भूस्खलन होने एवं पेड़ों के गिरने से मोटर मार्गों के बाधित होने की आशंका है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर JCB मशीन एवं गैंग कार्मिकों के साथ 24×7 तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जनपद में 'नो हेलमेट-नो पेट्रोल' नियम लागू, एंट्री प्वाइंट पर लगे प्रतिबंध संबंधी बोर्ड

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिले, परगना एवं विकास खण्ड स्तर पर आपदा प्रबंधन-IRS प्रणाली के नामित अधिकारी अपने मुख्यालय पर हाई अलर्ट पर रहेंगे। तहसील स्तर पर गठित QRT टीमें भी अलर्ट मोड पर रहेंगी। सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को मोबाइल फोन ऑन रखने तथा प्रत्येक घंटे आपदा संबंधी सूचना तहसील कन्ट्रोल रूम एवं जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र को उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  साह-चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन 12 जुलाई को

जनता से अपील:
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि 2-3 जुलाई के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें। नदी-नालों के किनारे व भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में निम्न हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें:

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र दूरभाष नंबर 05942-231178 / 79 / 81

मोबाइल नंबर 8272080884

टोल फ्री नंबर- 1077

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page