विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति पर हुई वर्चुअल बैठक

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड बीo वीo आरo सीo पुरुषोत्तम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रगति पर वर्चुअल बैठक ली। जिसमें कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी से प्रतिभागी किया। कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया की प्रगति एवं मतदाताओं से विशेष अपील की।

कुमाऊं आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार दीपक रावत ने कुमाऊं मंडल के सभी मतदाताओं कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया वर्तमान में गतिमान है। इस संबंध में फॉर्म वितरण एवं संग्रहण का कार्य लगभग अंतिम चरण में है। मंडलायुक्त ने अवगत कराया कि कुमाऊं मंडल अंतर्गत जनपदों में फॉर्म संग्रहण की स्थिति वर्तमान में चम्पावत व अल्मोड़ा 100 प्रतिशत, बागेश्वर 99.7 प्रतिशत, पिथौरागढ़ 99.6 प्रतिशत, नैनीताल व उधमसिंह नगर 98.5 प्रतिशत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने को लेकर राज्य स्तरीय मानसून पूर्व टेबल टॉप एक्सरसाइज आयोजित

मंडलायुक्त ने बताया कि कुछ फॉर्म अभी भी ‘अनकलेक्टेबल’ श्रेणी में हैं, जिन्हें एकत्र नहीं किया जा सका है। इस संबंध में जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे समस्त बीएलओ को स्पष्ट निर्देश जारी करें। यह सुनिश्चित किया जाए कि कहीं किसी मतदाता के उपस्थित होने के बावजूद लापरवाही के कारण फॉर्म ना छूटा हो। इस बिंदु की गहनता से जांच की जा रही है ताकि किसी भी मतदाता का नाम गलती से सूची से न कटे और उनका मतदान का अधिकार सुरक्षित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद नैनीताल में 2-3 जुलाई को भारी वर्षा की चेतावनी, "ऑरेंज अलर्ट" जारी

मंडलायुक्त ने जनता से अपील करते हुए कहा है कि यदि आपने बीएलओ से फॉर्म प्राप्त किया था लेकिन अभी तक उसे जमा नहीं किया है, तो कृपया अपना फॉर्म तत्काल अपने क्षेत्र के बीएलओ को सौंप दें। यह सुनिश्चित करें कि आपका मतदान का अधिकार सुरक्षित रहे। मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल करना हमारी प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की त्रुटि को रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  साह-चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन 12 जुलाई को
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page