कुमाऊँ विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर द्वारा इफेक्टिव सेल्स एंड मार्केटिंग स्ट्रेटेजीज विषय पर आयोजित किया गया व्याख्यान

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- बीते दिवस दिनांक 17/01/2026 को कुमाऊँ विश्वविद्यालय के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर द्वाराइफेक्टिव सेल्स एंड मार्केटिंग स्ट्रेटेजीज विषय पर एक व्याख्यान कराया गया।कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रोफेसर अमित जोशी रहे। प्रो0 आशीष तिवारी निदेशक के इनोवेशन एवं इन्क्यूबेशन सेंटर कुमाऊँ विश्वविद्यालय, ने औपचारिक रूप से मुख्य वक्ता एवं सभी प्रतिभागियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया और कार्यक्रम का संचालन प्रो0 ललित तिवारी द्वारा किया तिवारी गया। व्याख्यान में प्रोफेसर जोशी द्वारा बताया गया की मार्केटिंग के चार बनुयादी सिद्धांत है उत्पाद, मूल्य, स्थान एवं प्रचार। स्टेक होल्डर्स का सेटिस्फेक्शन ही प्रॉपर मार्केटिंग है। प्रोफेसर जोशी द्वारा यह भी बताया गया की किसी भी प्रोडक्ट को लॉन्च करने से पहले कंस्यूमर की आवशकता को ध्यान मे रखना चाहिए।

उनके द्वारा यह भी बताया गया की मार्केटिंग के दूसरे चरण मे पोटीशियल कस्टमर की पहचान करनी चाहिए जिसे निक कहा जाता है उन्हें एप्रोच करनी चाहिए । प्रोफेसर जोशी द्वारा यह भी बताया गया की मार्केटिंग की प्रथम स्टेज मे सरवाईव करना चाहिए और सीखना मार्केटिंग का पहला लक्ष्य होना चाहिए। उनके द्वारा यह भी बताया गया की मार्केटिंग मे लोगो को पहचानना, एक फोंडेशन बनाना और अलग अलग चैनल बनाने की जरुरत होती है कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर ललित तिवारी द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई, आग पर पाया काबू

कार्यक्रम में प्रो0 गीता तिवारी, डॉ0 रीना सिंह , डॉ0 हरीप्रिया पाठक, डॉ0 लज्जा भट्ट, डॉ0 श्रुति साह, डॉ0 नंदन सिंह, डॉ0 हर्ष चौहान, डॉ0 दलीप कुमार, डॉ0 ऋचा गिनवाल, डॉ0 नवीन पाण्डे, डॉ0 हृदेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ विश्वविद्यालय के मेरु परिसर, पटवाडांगर में अभिनन्दन समारोह 18 मई को

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page