बेतालघाट में महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर “भारतीय साहित्य और कालिदास” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन
बेतालघाट में महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर "भारतीय साहित्य और कालिदास" विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन
न्यूज़ डेस्क , बेतालघाट ( nainilive.com )- शहीद खेमचंद्र डौर्बी राजकीय महाविद्यालय, बेतालघाट में महाकवि कालिदास जयंती के अवसर पर “भारतीय साहित्य और कालिदास” विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता प्रो. अधीर कुमार ने कहा की कालिदास भारतीय साहित्य की अनामिका हैं। उनके बिना भारतीय साहित्य और उसकी रचनाधार्मिता की बात पूरी नहीं हो सकती। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रो.दिनेश शुक्ला ने कहा आज पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जहाँ समूचे विश्व में एक अभियान छिड़ा हुआ है l उसकी प्रेरणा और कल्पना हमें अभिज्ञान शाकुंतलम के चतुर्थ अंक में शकुंतला की विदाई वेला पर साफ़ नज़र आती है।

मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. कमल जोशी ने कहा हमारे रचनाकार हमारी विरासत हैं। उनके रचे ग्रन्थ हमारी अमूल्य निधि हैं। उसकी सुरक्षा करना हमारी पीढ़ी का प्रथम कार्य है। कार्यक्रम के संयोजक संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ.भुवन मठपाल ने कहा संस्कृत और संस्कृति के बिना भारत और भारतीयता की परिक्रमा पूरी नहीं की जा सकती और कालिदास इस यात्रा के समग्र सेतुबंध हैं। उनका मेघदूत उत्तर में हिमालय से लेकर दक्षिण में समुद्र तक की यात्रा करवाता है। संस्कृत को जानना और पढ़ना भारत की आत्मा से बात करने जैसा है। हमारे वेद और दर्शन इस सिद्धांत के सारभूत तत्व हैं। संगोष्ठी में डॉ. ममता अधिकारी, डॉ.इप्सिता सिंह, डॉ. तरुण कुमार, अनिल नाथ, ललित कुमार आदि उपस्थित रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

आयुष भंडारी बने भाजयुमो नैनीताल के जिला मंत्री
दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी
नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन
कोर एशेंस लाइफ रूट फाउंडेशन ने चलाया सफाई अभियान
पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर