खमारी ग्राम सभा मंगोली में जन निवारण शिविर चौपाल का हुआ आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल (nainilive.com )- जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों पर परगना नैनीताल अंतर्गत दूरस्थ ग्रामों में शीतकालीन भ्रमण और जन समस्या निवारण हेतु चौपालों का आयोजन किया जा रहा है । आज दिनांक 31 जनवरी को खमारी ग्राम सभा मंगोली में उपजिलाधिकारी नैनीताल राहुल शाह द्वारा जन निवारण शिविर चौपाल का आयोजन किया गया । उक्त शिविर में राजस्व विभाग, उद्यान विभाग , लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग , बिजली विभाग , जल संस्थान और अन्य रेखीय विभागों द्वारा प्रतिभाग किया गया । शिविर में प्राप्त अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया । पेयजल की समस्या के तत्काल निस्तारण हेतु सहायक अभियंता को निर्देशित किया गया । विरासतन संबंधी आवेदनों को एक सप्ताह में निस्तारित करने के निर्देश पटवारी को दिए गए।

उपजिलाधिकारी नैनीताल और ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉ हरीश बिष्ट द्वारा ग्राम अंतर्गत क्षतिग्रस्त पैदल मार्गों और परिसंपत्तियों का भी मौका निरीक्षण किया गया। तोक कुलेटी के मोटर मार्ग में हो रहे भू-दंसाव का भी निरीक्षण कर सुरक्षात्मक कार्य के आंकलन कर प्रस्ताव हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिला योजना एवं बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा की


उक्त शिविर में खंड शिक्षा अधिकारी भीमताल मान सिंह , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नैनीताल , सहायक समाज कल्याण अधिकारी पूनम , राजस्व उपनिरीक्षक प्रेम गोस्वामी , सहायक अभियंता जल संस्थान एवम अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  कूटा ने दस वर्ष की संविदा सेवा कर चुके प्राध्यापकों तथा कर्मचारियों को नियमित करने की मांग को लेकर दिया शिक्षा मंत्री को ज्ञापन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page