पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मण्डल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों/ आश्रितों की पेंशन लाभ सम्बंधी शिकायतों के निपटारे के लिए हुआ पेंशन अदालत का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

बरेली ( nainilive.com )- मण्डल रेल प्रबन्धक श्री आशुतोष पंत की अध्यक्षता में पूर्वाेत्तर रेलवे, इज्जतनगर मण्डल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों/ आश्रितों की पेंशनीय लाभ सम्बंधी शिकायतों के निपटारे के लिए ’’पेंशन अदालत’’ का आयोजन मंडल कार्यालय के सभागार में किया गया।

पेंशन अदालत में मंडल के कुल 29 पेंशन संबंधी परिवाद पंजीकृत हुए जिसमें पेंशनरों/ आश्रितों को व्यक्तिगत रूप से सुनवाई का अवसर प्रदान कर परिवादों का तत्काल निपटारा किया गया तथा 10 पेंशनरों/ आश्रितों को संशोधित पी.पी.ओ दिए गए। पेंशन अदालत का संचालन वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री सनत जैन ने किया।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रास्ट्रक्चर) श्री विवेक गुप्ता, वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबन्धक श्री अमित गोयल, मंडल कार्मिक अधिकारी श्री ए.के. श्रीवास्तव सहित नरमू, ओबीसी/एस.सी.-एस.टी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page