पीपुल्स फोरम ने हाथरस घटना में योगी सरकार पर सबूतों को मिटाने का लगाया आरोप

पीपुल्स फोरम ने हाथरस घटना में योगी सरकार पर सबूतों को मिटाने का लगाया आरोप

पीपुल्स फोरम ने हाथरस घटना में योगी सरकार पर सबूतों को मिटाने का लगाया आरोप

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com)- उत्तर प्रदेश हाथरस घटना के बाद पूरे देश में लोगों के बीच काफी गुस्सा था जिसको लेकर आज पीपुल्स फोरम के सदस्यों द्वारा तल्लीताल गांधी पार्क में योगी सरकार के खिलाफ धरना दिया।

अधिवक्ता कैलाश जोशी ने कहा कि योगी सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की साथ ही उन्होंने कहा योगी सरकार द्वारा हाथरस घटना में असंवेदनशीलता और सबूतों को मिटाने के लिए पीड़िता को आननफानन में रात को जलाए जाने के आपराधिक मामले की सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जजों की कमेटी बनाकर निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए। जिससे मृतक को इंसाफ मिल सके और भविष्य में कोई भी अपराधी ऐसा अपराध करने की भी नही सोचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट

इस दौरान डॉ उमा भट्ट, डॉ शीला रजवार, जहूर आलम, एडवोकेट कैलाश जोशी, भारती जोशी, कंचन भंडारी, प्रोफेसर ललित तिवारी, डॉ रमेश चंद्र, डॉ राजकुमार, पद्मश्री शेखर पाठक, अधिवक्ता रोहित, भारती जोशी, पंकज भट्ट, पंकज जोशी, पूर्व पार्षद सुमित, हिमानी, प्रियंका, माया, चन्द्रपाल, पंकज आदि मौजूद रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page