पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जन्मतिथि व पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया उनको याद

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की दूसरी जन्मतिथि व पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया उनको याद

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की दूसरी जन्मतिथि व पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया उनको याद

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की दूसरी जन्मतिथि और पुण्यतिथि पर रविवार को पूर्व विधायक व महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य के नेतृत्व में तल्लीताल कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया गया।


इस दौरान पूर्व विधायक ने कहा कि नारायण दत्त तिवारी जिस पद पर भी आसीन रहे, उन्होंने वहां विकास को अप्रतिम तरीके से बढ़ावा दिया।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री पहाड़ पुरुष नारायण दत्त तिवारी ने अपनी पूरी जिंदगी पार्टी और जनता के हित में लगा दी थी। इसलिए आज हम सभी को उनके बताए हुए मार्ग पर चलने का प्रण लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर मीडिया सेंटर में शोक सभा आयोजित


बता दे कि नारायण दत्त तिवारी के जन्म और मृत्यु की तारीख एक ही दिन है। 18 अक्टूबर 1925 को नैनीताल के बल्यूटी गाँव में उनका जन्म हुआ था और 18 अक्टूबर 2018 को दिल्ली में उनका निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें 👉  जिले के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन, पुलिस एवं फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई, आग पर पाया काबू

इस दौरान खष्टी बिष्ट,पप्पू कर्नाटक,शांति तिवारी,मीना बिष्ट,रहीश भाई, ललित मोहन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page