जिवाजी कॉटेज कम्पाउण्ड तल्लीताल में अराजक तत्वों के पत्थर फेंके जाने का मामला पहुंचा आयुक्त दीपक रावत के पास , दिए अधिकारियों को निर्देश
नैनीताल ( nainilive.com )- राजेश चन्दोला, निवासी जिवाजी कॉटेज कम्पाउण्ड तल्लीताल जिला पंचायत के पास, जनपद नैनीताल के द्वारा एक लिखित शिकायती पत्र आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल को दिया गया, जिसमें उनके द्वारा उल्लेख किया गया कि विगत 8-10 दिनों से शरारती एवं अराजक तत्वों द्वारा करीब शाम 07:00 बजे से जिला पंचायत मार्ग में भवनों पर पथराव किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का वातावरण बन गया है। अराजक तत्वों द्वारा की जा रही पत्थरबाजी से सुधीर भट्ट पुत्र महेन्द्र चन्द्र भट्ट, निवासी उपरोक्त को भी चोट आयी है एवं इसके अतिरिक्त पुलिस के 02 सिपाहियों को भी पत्थर लगे हैं।

उपरोक्त शिकायत का आयुक्त, कुमाऊं मण्डल, नैनीताल दीपक रावत के द्वारा संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नैनीताल को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र के समस्त सी०सी०टी०वी० कैमरों का परीक्षण कर लिया जाये तथा जो भी इसमें टैक्निकल तरीके हो उनका भी परीक्षण कर दोषियों के विरूद्ध विधिसम्मत् कार्यवाही अमल में लायी जाय।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

नैनीताल से हल्द्वानी जा रही पर्यटकों से भरी टवेरा टैक्सी कार गिरी गहरी खाई में , 7 घायल , देखें वीडियो
Nainital Breaking : कल सोमवार 20 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल , भारी बारिश को देखते हुए DM ने जारी किए आदेश
जिलाधिकारी रयाल ने दिए ब्लैक स्पॉट को तत्काल सुधारने, सड़कों पर साइनेज/स्पीड ब्रेकर लगाने, और ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
जनपद नैनीताल को विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 हेतु 1000 कंट्रोल यूनिट एवं 700 वीवीपैट प्राप्त