नैनीताल से हल्द्वानी जा रही पर्यटकों से भरी टवेरा टैक्सी कार गिरी गहरी खाई में , 7 घायल , देखें वीडियो
नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल से हल्द्वानी जा रही पर्यटकों से भरी टवेरा टैक्सी कार नम्बर वन बैंड ज्योलीकोट के पास गहरी खाई में जा गिरी। समय रहते स्थानीय लोगों के साथ एस.डी.आर.एफ. और स्थानीय पुलिस ने सभी को रैस्क्यू किया और घायलों को बाहर निकाल उपचार के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल हल्द्वानी भिजवाया । प्राप्त जानकारी के अनुसार , नैनीताल से हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग में ज्योलीकोट स्थित एक नंबर बैंड के समीप गुरुवार को एक टवेरा कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। टवेरा कार संख्या यूके-04-टीए-3876 गोमतीनगर लखनऊ के सात पर्यटकों को लेकर नैनीताल से हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। कार अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। एसडीआरएफ के एसआई मंनोज रावत ने बताया कि उनकी रैस्क्यू टीम सूचना पर मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ के साथ ज्योलीकोट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 6 लोगों को तत्काल सुरक्षित निकाला। जबकि एक सवारी को विषम परिस्थिति में समय रहते निकाला गया।
एसएसआई विमल मिश्रा ने बताया कि सवेरे लगभग दस बजे हुई इस घटना में टैक्सी टवेरा कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। खबर लिखे जाने तक घायल पर्यटकों की पहचान की जा रही है। सभी पर्यटक गोमतीनगर लखनऊ के बताए जा रहे है।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

Nainital Breaking : कल सोमवार 20 जुलाई को बंद रहेंगे सभी स्कूल , भारी बारिश को देखते हुए DM ने जारी किए आदेश
जिलाधिकारी रयाल ने दिए ब्लैक स्पॉट को तत्काल सुधारने, सड़कों पर साइनेज/स्पीड ब्रेकर लगाने, और ओवरस्पीडिंग पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
जनपद नैनीताल को विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027 हेतु 1000 कंट्रोल यूनिट एवं 700 वीवीपैट प्राप्त