कोर एसेंस लाइफ रूट फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण अभियान आयोजित
नैनीताल ( nainilive.com )- कोर एसेंस लाइफ रूट फाउंडेशन की टीम द्वारा नैनीताल के कृष्णपुर वार्ड में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में नगरपालिका अध्यक्षा डॉ. सरस्वती खेतवाल जी और कृष्णापुर वार्ड सभासद सुरेंद्र कुमार और वार्ड नंबर 1 के सभासद रमेश प्रसाद ने ना केवल वृक्षारोपण में सक्रिय भूमिका निभाई, बल्कि लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
वन विभाग से डीएफओ श्री चंद्रशेखर जोशी जी और रेंजर श्री आनंद लाल जी के सहयोग से लगभग 100 पेड़ों का वृक्षारोपण किया गया, जिनमें पईया, पांगड़, तेजपत्ता और ओक के पेड़ शामिल थे। यह पेड़ न केवल पर्यावरण को संरक्षित करने में मदद करेंगे, बल्कि क्षेत्र की सुंदरता को भी बढ़ाएंगे।
कार्यक्रम में सारिका जोशी श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रसाद, ज्योति दुर्गापाल, डॉ. प्रियंका भट्ट, गोविंद भंडारी, खिला बिष्ट,अमन खान, सोनिया पांडे, गीतांजलि चंद, प्रियांशु प्रसाद, किरण आर्या, शिवानी आर्या, बीना बसेरा, आद्रिका जोशी, पायल जोशी,अंजली बिष्ट और निश्चय टाकुली मौजूद रहे। वन विभाग की टीम से संतोष गिरी, संतोष जोशी, वन दरोगा रजत कुमार, नंदन दानू, मनोज साही, महिपाल सिंह और उपनल श्रमिक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
इस वृक्षारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और समुदाय को इसमें शामिल करना है। फाउंडेशन की टीम ने वन विभाग और नगरपालिका के सहयोग से इस महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन
मेरा युवा भारत नैनीताल द्वारा 5 दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय स्तर भारतीय ज्ञान परीक्षा के लिए डीएसबी की छात्रा स्नेहा मुरारी का चयन
पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’