ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल में हुआ सावन मेले का आयोजन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- ऑल सेंट्स कॉलेज, नैनीताल में वर्षा ऋतु के स्वागत में आज प्रधानाचार्या श्रीमती अंजना रिचर्ड्स के दिशा निर्देशन में सावन मेले का आयोजन किया गया। यह आयोजन अमेरिकन फील्ड सर्विस (AFS) के तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को भारतीय संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान तथा पारंपरिक कलाओं से जोड़ना था।

कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने अपने शिक्षकों के हाथों में सुंदर मेहंदी रचाई। इस गतिविधि ने गुरु-शिष्य संबंधों को और अधिक प्रगाढ़ किया और विद्यार्थियों ने भारतीय परंपरा में छिपे सौंदर्य व संवेदना को महसूस किया।

यह भी पढ़ें 👉  त्तराखण्ड न्यायिक एवं विधि अकादमी के निदेशक श्री प्रदीप पंत ने की राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शिष्टाचार भेंट

कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने मानसून पर आधारित रंग-बिरंगे चित्र बनाए। बच्चों ने वर्षा ऋतु को अपनी कल्पनाशक्ति और कला के माध्यम से जीवंत रूप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला नैनीताल में संचालित सभी निजी एवं सरकारी अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक और ट्रॉमा सेंटरों का संयुक्त सुरक्षा ऑडिट किया जाएगा-जिलाधिकारी

पूरा दिन उत्साह, आनंद और रचनात्मकता से भरपूर रहा। इस अवसर ने बच्चों को न केवल भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ा बल्कि प्रकृति के प्रति सम्मान और संरक्षण की भावना भी जगाई।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page