प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर फ्रांस रवाना, बैस्टिल-डे समारोह में होंगे चीफ गेस्ट
नई दिल्ली (nainilive.com) – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा के लिए नई दिल्ली से पेरिस के लिए रवाना हुए. आगामी यात्रा में भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय रक्षा संबंधों के विस्तार को प्राथमिकता देने की उम्मीद है. प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को फ्रांस के बैस्टिल दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे. अपने इस दौरे पर वह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और अन्य फ्रांसीसी गणमान्य व्यक्तियों के साथ सार्थक चर्चा करेंगे. भारतीय समुदाय और शीर्ष सीईओ के साथ भी पीएम मोदी बातचीत करेंगे. चर्चा इस बात की भी है कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति मैक्रॉन की मुलाकात के दौरान फ्रांस और भारत सरकार के बीच राफेल जेट के 26 नौसैनिक वेरिएंट की खरीद के लिए समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है.
वार्षिक बैस्टिल-डे परेड में 14 जुलाई (शुक्रवार) को भारत की तीनों सेनाओं का 269 सदस्यीय दल भी भागीदारी करेगा. इस अवसर पर फ्रांसीसी जेट विमानों के साथ भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के तीन राफेल लड़ाकू विमान भी फ्लाईपास्ट में शामिल होंगे. प्रधानमंत्री मोदी रक्षा, अंतरिक्ष, व्यापार और निवेश सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में फ्रांस और भारत के बीच सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन के साथ भी बातचीत करेंगे. फ्रांस दौरे के बाद पीएम मोदी का अबू धाबी जाने का भी कार्यक्रम है .प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार सुबह ट्वीट किया, ‘पेरिस के लिए रवाना हो रहा हूं, जहां मैं बैस्टिल दिवस समारोह में हिस्सा लूंगा. मैं राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन और अन्य फ्रांसीसी गणमान्य व्यक्तियों के साथ सार्थक चर्चा की आशा करता हूं. अन्य कार्यक्रमों में भारतीय समुदाय और शीर्ष सीईओ के साथ बातचीत शामिल है.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’
Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला
उत्तराखंड में बिगड़ सकता है मौसम: बारिश, बर्फबारी, तूफान और कोहरे का अलर्ट
दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित