देहरादून में महिला प्रोफेसर की ह्त्या का पुलिस ने किया खुलासा , प्रेमी ने की थी ह्त्या

देहरादून में महिला प्रोफेसर की ह्त्या का पुलिस ने किया खुलासा , प्रेमी ने की थी ह्त्या

देहरादून में महिला प्रोफेसर की ह्त्या का पुलिस ने किया खुलासा , प्रेमी ने की थी ह्त्या

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , देहरादून ( nainilive.com )- देहरादून के डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत अठुरवाला इलाके में बीते दिनों हुई 64 वर्षीय महिला प्रोफेसर की ह्त्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. ह्त्या के मामले में पुलिस ने महिला के प्रेमी को गिरफ्तार किया है , जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. हत्यारोपी का नाम तनुज जस्वाल है जो अठुरवाला जॉलीग्रांट का रहने वाला है.

मामले का खुलासा करते हुए एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि बीते 9 सितम्बर को पुलिस को सूचना मिली की अठुरवाला सुनार गांव में 64 वर्षीय महिला की घर में हत्या कर दी गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला के हाथ , पैर और मुंह बाँध कर ह्त्या की गयी थी. मृतक महिला की पहचान पुतुल घोष पुत्री स्व. अमल कुमार घोष के रूप में की गयी। वर्ष २०१४ में महिला ने यहाँ अपना मकान बनाया था और अपने मां के साथ रहती थी, जिनकी भी कुछ महीने पहले मौत हो गयी थी.

यह भी पढ़ें 👉  Nainital की युवती ने शादी में चुराए साढ़े 7 लाख के गहने, पुलिस ने दबोची चोर महिला

पूछताछ में पुलिस को क्षेत्रवासियों ने तनुज नाम के व्यक्ति के बारे में बताया। तनुज को हिरासत में लेकर पूछताछ में उसने सारा राज उगल दिया। तनुज ने महिला प्रोफेसर के साथ अपने अवैध संबंधों से परेशान होकर ह्त्या करने की बात कबूली।

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार के विद्यार्थियों को दिखाई गई प्रेरणादायी फिल्म ‘गोदान’

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page