दुखद समाचार : भवाली के पत्रकार कमलेश जोशी को पितृ शोक , अभी कुछ दिन पहले ही भाई का हुआ था निधन

दुखद समाचार : भवाली के पत्रकार कमलेश जोशी को पितृ शोक , अभी कुछ दिन पहले ही भाई का हुआ था निधन

दुखद समाचार : भवाली के पत्रकार कमलेश जोशी को पितृ शोक , अभी कुछ दिन पहले ही भाई का हुआ था निधन

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- भवाली के अमर उजाला में पत्रकार कमलेश जोशी एवं शिखर ग्रुप के चेयरमैन मनोज जोशी एवं गिरीश जोशी के पिताजी श्री दामोदर जोशी का 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. अभी हाल में ही उनके पुत्र हरीश जोशी का असामयिक निधन कोरोना के चलते हुआ था।

यह भी पढ़ें : शोक समाचार : भवाली के प्रसिद्ध व्यवसायी हरीश जोशी का कोरोना संक्रमण से निधन

यह भी पढ़ें 👉  पार्वती प्रेमा जगती सरस्वती विहार, दुर्गापुर में अंतर-विद्यालयी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

भवाली स्थित श्यामखेत के मूल निवासी श्री जोशी वर्तमान में विवेक विहार गैस गोदाम रोड कुसुमखेडा में पिछले कुछ सालों से अपने परिवार के साथ रह रहे थे. उनके बड़े पुत्र मनोज जोशी शिखर कंस्ट्रक्शंस के चेयरमैन हैं, जबकि दूसरे पुत्र गिरीश जोशी एवं कमलेश जोशी पत्रकार है. अपने सरल , सौम्य व्यवहार से दामोदर जोशी भवाली सहित सभी चिर परिचितों में काफी लोकप्रिय थे। अनेकों सामजिक कार्यों में हमेशा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने वाले जोशी जी का जीवन संघर्षों से भरा रहा , लेकिन अपने सौम्य मृदुल व्यवहार एवं संस्कारों ने परिवार को आज इतने बड़े मुकाम पर पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने किये 51 पुलिस निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों और महिला उपनिरीक्षकों के तबादले

नैनी लाइव परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page