गर्व की बात : नैनीताल की बेटी नैनिका रौतेला का चयन हुआ भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर
न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – नैनीताल की बेटी नैनिका रौतेला का चयन भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद हुआ है । शुक्रवार को घोषित हुए परिणाम में नैनिका रौतेला का चयन सब लेफ्टिनेंट पद पर होने पर शहरवासियों को गौरवान्वित किया है। नैनिका रौतेला की कक्षा 6 तक की पढ़ाई मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर से व इंटर तक की शिक्षा सेंट मेरी से हुई । उसके बाद उन्होंने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की और वर्तमान में बहुराष्ट्रीय कंपनी एक्सेंचर गुड़गांव में गूगल के लिये बतौर इंजीनियर सेवा दे रही हैं । मेधावी छात्रा रही नैनिका रौतेला के पिता रामसिंह रौतेला नैनीताल जिला अदालत व उत्तराखंड हाईकोर्ट में वकालत करते हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नैनीताल के नगर कार्यवाह भी हैं। जबकि उनकी माताजी डॉ0 बसन्ती रौतेला मोहनलाल साह इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं । उनके छोटे भाई हर्ष रौतेला सेंट जोजेफ कॉलेज नैनीताल से इंटर करने के बाद लॉ कॉलेज देहरादून से बी बी ए,एल एल बी कर रहे हैं ।

अपनी पुत्री की इस उपलब्धि से गदगद अधिवक्ता रामसिंह रौतेला ने कहा कि नैनिका ने उनका 28-30 साल पुराना सपना पूरा किया है ।दरअसल वे स्वयं भारतीय सेना का हिस्सा बनना चाहते थे और उन्होंने सेना के अलावा कभी सरकारी नौकरी के लिये आवेदन नहीं किया । किन्तु उनका चयन भारतीय सेना में नहीं हो सका । लेकिन आज उनकी पुत्री ने उनका यह सपना पूरा किया है । नैनिका रौतेला ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता व गुरुजनों के मार्गदर्शन व अनुशासन को दिया है ।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों के बीच धामी सरकार का बड़ा एक्शन, बदले गए कई जिलों के पुलिस कप्तान
बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में “विद्यालय सुरक्षा और विद्यालय आपदा प्रबंधन (DM) योजना की तैयारी पर प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण” पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
लेक्स इन्टरनेशनल स्कूल में शुभकामनाओं के साथ दी गई कक्षा बारहवीं को बिदाई
नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप