Nainital : बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की हुई समीक्षा

Share this! (ख़बर साझा करें)

भीमताल ( nainilive.com )- विकास भवन सभागार भीमताल में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पांडे की अध्यक्षता में बाल विकास विभाग अन्तर्गत संचालित समस्त लाभार्थीपरक योजनाओं की समीक्षा की गयी, जिसमें कि प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन योजना, नंदा गौरा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेन्टर एवं विभागान्तर्गत संचालित अन्य समस्त योजनाओं की अद्यतन प्रगति पर बैठक आहूत की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि लाभार्थीपरक योजनाओं का पात्र लाभार्थियों को ससमय लाभ दिलाना सुनिश्चित करें तथा कोई पात्र लाभार्थी लाभ से वंचित न रहें। जनपद के अन्तर्गत समस्त परियोजनाओं में मॉडल आंगनबाडी केन्द्रों की स्थापना की जाए। कुपोषण से मुक्ति एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने एवं संरक्षण प्रदान करने हेतु नवाचार गतिविधियां आयोजित की जाए एव समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने नियमित निर्धारित निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन समस्त ऑनलाइन पोर्टल की सूचना अपडेट रखे तथा प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना में लक्ष्यों को प्राप्त करने हेत एक विशेष अभियान चलाते हुए शत प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करना सुनिश्चित करें व इसमें मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सख्त निर्देश दिये गये कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम अन्तर्गत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति न होने पर लापरवाही क्षम्य नहीं की जायेगी।

यह भी पढ़ें 👉  डेमोग्राफी व जनसांख्यिकी बदलाव पर जिलाधिकारी को सौंपा पत्र , मस्जिद की भूमि की जांच की भी मांग

बैठक में जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अनुलेखा बिष्ट,जिला समाज कल्याण अधिकारी विश्वनाथ गौतम उपस्थित रहे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page