दुःखद : नैनीताल में 23 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

हल्द्वानी: वीडियो कॉल कर दी आत्महत्या की धमकी, यहां मिला शव...

हल्द्वानी: वीडियो कॉल कर दी आत्महत्या की धमकी, यहां मिला शव...

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में आज प्रातः नगर के आवागढ़ क्षेत्र निवासी 23 वर्षीया युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर डाली। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल नगर के आवागढ़ क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवक कृष्णा साह ने फांसी का फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त कर डाली। कृष्णा साह नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी स्व.अनिल साह के सुपुत्र थे। उनका पिछले साल ही निधन हुआ था।

Ad

मल्लीताल कोतवाली के एसएसआई दीपक बिष्ट के अनुसार आज प्रातः कृष्णा साह की दीदी ने उनको फ़ोन किया , लेकिन उन्होंने फ़ोन रिसीव नहीं किया। चिंतित होने पर उन्होंने पड़ोसियों को फ़ोन कर देखने को कहा , जिसके बाद पडोसी कमरे पर गए तो कृष्णा घर पर फंदे से लटका मिला। पड़ोसियों द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गयी , जिसके बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें 👉  दुःखद समाचार : कुमाऊं विश्वविद्यालय के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ घनश्याम लाल साह का हृदयाघात से निधन

कृष्णा साह नैनीताल के डीएसबी परिसर का छात्र था। बीते मंगलवार शाम वह अपने दोस्तों के साथ बाजार भी घूमने गया था। वह यहाँ आवागढ़ में अकेले ही रहता था। उनके माता पिता का पूर्व में ही देहांत हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page