वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्य ने किया गांवों का भ्रमण

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल विधान सभा के आलूखेत गांव में मंगलवार के दिन वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेम आर्य द्वारा जन संपर्क अभियान के दौरान भ्रमण कार्यक्रम किया गया। जिसके तहत आलूखेत में नई बस्ती और पुरानी बस्ती में रह रहे लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। जिसके अन्तर्गत आलूखेत वासियों ने अपने गांव की सबसे पुरानी समस्या बताई कि यहां मार्ग में कोई नाली या किसी प्रकार के कोई नाले नहीं बने है जिसके कारण बरसात में बारिश का पानी रास्ते से गांव में अा जाता है जिसके कारण गावों में भूस्खलन की समस्या उत्पन्न हो गई है । कई मकानों में तो दरारें भी अा गई है। साथ ही पिछले 20 वर्षों से गांव के मार्ग और दीवारों की मरम्मत नहीं हुई है। जबकि यह गांव नैनीताल से महज 3 किलो मीटर की दूरी पर ही स्थित है और ना ही यहां कोई सौर ऊर्जा रास्तों में लगाई गई है । नई बस्ती में भी आधे मार्ग तक ही सी सी मार्ग बना है उससे आगे कच्चा रास्ता है जिसके कारण कोई गाड़ी आगे गांव में नहीं जा सकती है। इस तरह ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को हेम आर्य के सामने रखा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता हेम ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह प्रशाशन से कह कर जल्द से जल्द इन समस्याओं को दूर करने के लिए जिलाधिकारी के सामने आलूखेत की इन समस्याओं को ज्ञापन के माध्यम से रखेंगे और इनके समाधान के लिए आग्रह करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लोक भवन नैनीताल में आयोजित ‘एक शाम सैनिकों के नाम’ कार्यक्रम में सैनिकों और पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर डॉ कृष्णा साह जिलाध्यक्ष सेवा दल नैनीताल, पूर्व ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख सतीश कुमार, धीरज कुमार, अश्विन कुमार, उमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, सूरज कुमार, मनोहर लाल, हिमांशु कुमार, अमन कुमार, पारस कुमार, शशांक कुमार, मुकेश, अतुल कुमार, अरुण कुमार, सागर कुमार आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page