शेरवानी जुबली हॉल बस्ती हो सकती है सील

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- नगर के मल्लीताल शेरवानी के निकट जुबली हॉल की बस्ती में तीन और कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन इस इलाके को सील करने की तैयारी में है।

गुरुवार शाम तहसीलदार,मल्लीताल कोतवाल पटवारी व नगर पालिका के कर्मचारी दीपराज द्वारा क्षेत्र का मुआयना कर कोरोना प्रभावित बस्ती का सीमांकन कर रिपोर्ट बनाई है। जिसे उच्चाधिकारियों को भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली–दुनिखाल मार्ग हादसे पर सख्त एक्शन — मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, आमजन से 8 जून तक मांगे गए साक्ष्य

बस्ती के शुक्रवार से सील होने की संभावना है । जुबली हॉल में पिछले हफ्ते तीन लोग कोरोना पॉजिटिव आये थे। जिनके परिजनों को टीआरसी सूखाताल में क्वारन्टीन किया गया था। जिनमें से तीन लोंगों की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page