सूर्य की भीषण ज्वालाओं में खाक हो गया चमकदार धूमकेतु

Share this! (ख़बर साझा करें)

नासा के सोहो ने इस घटना का वीडियो बनाया है

दो दिन पहले ही खोज हो पाई थी इस कॉमेट की

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com ) – अंतरिक्ष रहस्यों का अनंत सागर है, वंहा  किस पल कब क्या हो जाय, कोई नही जानता। कल गुरुवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। एक कॉमेट यानी धूमकेतु सूर्य की भीषण ज्वालाओं में समा गया। इस घटना को नासा की ऑब्जर्वेटरी सोहो ने वीडियो कैमरे में कैद किया है। इस धूमकेतु को दो दिन पहले ही खोजा  था। तबसे इस पर हर पल नजर रखी जा रही थी। इस धूमकेतु की लंबी पूंछ भी निकल आयी थी। अंत में वह गत दिवस सूर्य में समा गया। सूर्य में समाते कॉमेट को वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा है। यह दृश्य वास्तव में बेहद मनमोहक है। कॉमेट बर्फ , धूल, मिट्टी व अन्य वतुओं के बने होते हैं। सूर्य का चक्कर लगाते हैं और अपने पथ में वापस लौट जाते हैं। परंतु कुछ कॉमेट सूर्य के अधिक नजदीक पहुच जाते हैं और सूर्य के गुरुत्व में आकर उसी में समा जाते हैं। इस धूमकेतु को लेकर कहना है कि यह क्रूटज़ सेंजर  यानी किसी बड़े धूमकेतु का टूटा हुआ हिस्सा था। 

यह भी पढ़ें : ग्रहों के बाद तारों के सफर में वॉयेजर – 1

यह भी पढ़ें : भारतीय ऑर्बिटर ने पूरे किए चन्द्रमा के 4400 चक्कर

यह भी पढ़ें : स्पेस अपडेट: 95 नए ड्वार्फ (बौना) तारों की नई खोज

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page