कुमाऊं आयुक्त के पास पहुँची मदिरा की दुकानें बंद रखने की मांग

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल/भीमताल (nainilive.com )- कुमाऊं आयुक्त के पास पहुंचा शराब की दुकानें बंद रखने का मामला लोगों ने माँग की, कि कम से कम स्थिति सामान्य होने तक जिले की सभी दुकाने बंद रखी जाए।

सामाजिक कार्यकर्ता पूरन बृजवासी भीमताल सरकार के द्वारा शराब की दुकानों को खोलने को लेकर कहा कि,अभी कोरोना नामक अदृश्य बीमारी से पूरी तरह से समाज उभरा नहीं है, लोग महीनों से घरों में कैद होकर बैठे हैं ऎसे में सरकार का ये कदम समाज के लिए घातक बन सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य सरकार सख्त: होली-रमज़ान से पहले नैनीताल में मिलावट पर बड़ा एक्शन, 9 नमूने जब्त, संदिग्ध पनीर नष्ट

उन्होंने कुमाऊं आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि गरीब वर्ग, मध्यम वर्ग और बेरोजगार युवा पीढ़ी को संकट कालीन स्थिति से बाहर आने का समय दिया जाए, कल की चिंता में खोए हुए 70फीसदी लोगों को प्रत्यक्ष रूप से समाज के साथ कदम मिलाने दिये जाये ताकि लोगों का मानसिक संतुलन बना रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 77.47 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण

उन्होंने लिखा है कि तत्काल कम से कम एक माह अभी शराब की दूकानों को बंद रखा जाए, बता दें कि सोमवार को पहले ही दिन शहरों में शराब की दुकान खुलने से अफरा-तफरी मच गई, समाज में कई तरह की बातें चल रही है कि ये कैसा न्याय है। ‘विद्यालय बंद मधुशाला खुली। इससे पहले भी सामाजिक कार्यकर्ता पूरन शराब की दुकाने न खोले जाने के लिए जिलाधिकारी से भी माँग कर चुके हैं l

यह भी पढ़ें 👉  बेतालघाट मे विज्ञान में महिलाओं और लड़कियों का अंतरराष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य पर विधिका साक्षरता व जगरूकता शिविर का आयोजन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page