15 अगस्त से शुरू हो जाएगा रानीबाग पुल

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- हल्द्वानी कुमाऊं का प्रवेश द्वार कहा जाता है और अब कुमाऊं में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अब रानीबाग पुल बनकर तैयार हो गया है. यह पुल पूरे कुमाऊं को जोड़ता है. और यह पुल 15 अगस्त से शुरू हो जाएगा जिससे कुमाऊं को यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

रानीबाग में बन रहे नया पुल अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है. अब तक रानीबाग पुल में पहाड़ जाने वाले यात्रियों को घंटे घंटों जाम में फंसा रहना पड़ता था लेकिन अब पहाड़ जाने वाले यात्रियों को जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जिले में विकसित भारत युवा संसद–2026 का सफल आयोजन

रानीबाग पुल 15 अगस्त के बाद कुमाऊं की जनता के लिए खुल जाएगा और कुमाऊं की लाखों की जनता सहित भीमताल, भवाली, रामगढ़, मुक्तेश्वर, अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, लोहाघाट, पिथौरागढ़ से आने जाने वाले पर्यटकों को इसका लाभ जल्द मिलेगा.

यह भी पढ़ें 👉  पत्रकारिकता के पुरोधा वरिष्ठ पत्रकार श्री अखिलेश चंद्र शुक्ल के अकस्मिक निधन से पत्रकार जगत में शोक की लहर
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page