एक्शन मोड में दिखी नैनीताल पुलिस , अवैध पार्क किए वाहनों पर हुई कड़ी कार्यवाही

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com)- बीते कुछ दिनों से ट्रैफिक जाम की शिकायतों से जूझ रही नैनीताल पुलिस आज अपनी छवि सुधारती नजर आई। नैनीताल पुलिस ने आज एक कड़ी कार्यवाही करते हुए पर्यटन नगरी में सुगम यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 25 वाहनों को सीज किया गया । वहीं मुख्य मार्ग के किनारे खड़े कई वाहनों को क्रेन से उठाकर पुलिस लाइन मैदान नैनीताल भेजा गया ।



नैनीताल शहर में सुगम यातायात व्यवस्था को बनाए रखने हेतु श्री पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल के आदेशानुसार एसपी क्राइम/यातायात नैनीताल डॉ. जगदीश चंद्र के दिशा- निर्देशन एवम क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल श्रीमती विभा दीक्षित के कुशल पर्यवेक्षण मेंनैनीताल सर्किल क्षेत्र अंतर्गत यातायात सेल नैनीताल, कोतवाली मल्लीताल एवं थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा शहर के अंदर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध पूरे दिन अभियान चलाया गया। जिस दौरान निर्धारित पार्किंग स्थलों के अतिरिक्त अन्यत्र मुख्य मार्गो में वाहनों को पार्क करके यातायात व्यवस्था को अवरुद्ध करने वाले कुल 25 वाहनों को सीज कर रिजर्व पुलिस लाइन नैनीताल स्थित मैदान खड़ा किया गया है। जिसमें कुल 16 चौपहिया वाहन एवम 9 दोपहिया वाहन सम्मिलित है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री राम सेवक सभा नैनीताल द्वारा आयोजित होने वाले फागोत्सव 2026 की तैयारियों हेतु बैठक हुई आयोजित


आज के इस अभियान में मोहन को चौराहा सहित नगर के तल्लीताल स्थित बिरला रोड एवम जू रोड के इलाकों में अभियान चलाकर कार्यवाही की गई ।हालांकि पुलिस की इस कार्यवाही के इतर अन्य आंतरिक संपर्क मार्गों में टैक्सी चालकों ने अवैध पार्किंग के अड्डे बना रखे हैं , जहां पर पुलिस की नजर नहीं गई ।क्षेत्राधिकारी नगर नैनीताल द्वारा बताया गया कि यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भविष्य में भी नियमानुसार पुलिस कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  दुर्गापुर स्थित पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार में प्रवेश परीक्षा सम्पन्न, भीषण वर्षा के बीच सैकड़ों विद्यार्थियों ने किया प्रतिभाग
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page