नैनीताल के पूर्व विधायक किशन सिंह तडागी जी के 100 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन मेहरा ने भेंट कर प्राप्त किया आशीर्वाद

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल के पूर्व विधायक, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व बैंक आफ बडौदा के पूर्व निदेशक रहे श्री किशन सिंह तडागी जी के 17 मई 2023 को 100 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री करन मेहरा जी ने उनके आवास में उनसे भेंट कर एवं अंग वस्त्र ओढ़ा कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेसी ललित बरगली जी एवं सभासद दीपक सिंह वरगली जी की माताजी के निधन होने पर घर जाकर श्रद्धांजली अर्पित करी।

यह भी पढ़ें 👉  नव नियुक्त शिक्षकों के साथ कुलपति की बैठक, प्रत्येक को मिला शोध अनुदान

इस दौरान साथ में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनुपम कबड्वाल , दिग्विजय सिंह बिष्ट, महिला अध्यक्ष डा.भावना भट्ट, मुकेश जोशी,कमलेश तिवारी, धीरज बिष्ट,मनमोहन कनवाल,शार्दुल नेगी, गिरीश पपनै,कैलाश अधिकारी, बंटू आर्या, कमल जोशी,विरेंद्र बिष्ट, हिमांशु पांडेय,कुंदन बिष्ट, दीपक टम्टा आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने हल्द्वानी रोडवेज से दिल्ली बस यात्रा कर दिया ऊर्जा संरक्षण का संदेश
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page