तेज रफ़्तार ट्रक ने मारी बच्ची को टक्कर, मौके पर मौत
अल्मोड़ा (nainilive.com) – लमगड़ा थाने के शहरफाटक क्षेत्र में स्कूल जा रही बच्ची को ट्रक ने रौंद दिया। इसमें उसकी मौत हो गई। बच्ची सोमवार सुबह अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी। शहरफाटक बाजार से पहले डाकघर के पास तेज रफ्तार ट्रक को उसने देखा तो भाई और अन्य साथियों को पीछे छक्का मार दिया लेकिन खुद चपेट में आ गई।
जानकारी के मुताबिक सोनी पुत्री (7) पुत्री हरीश निवासी क्वेटा मसानखाल शहरफाटक अपने भाई अनुज और अन्य साथियों के साथ स्कूल जा रही थी। इस बीच शहरफाटक बाजार से पहले डाकघर के पास तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक संख्या यूके-04सीबी -2021 ने बच्ची को टक्कर मार दी और उसने दम तोड़ दिया। गुस्साएं लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ शुरू कर दी और चालक को पकड़ लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को लोगों से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। लमगड़ा थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया कि चालक के खिलाफ धारा 279 और 304 (ए) में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। ट्रक को भी सीज कर दिया है।
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun