ठंड बढ़ी, न्यूनतम पारा 12 डिग्री तक गिरा

नैनीताल में तेज हवाओं के साथ बारिश, बढ़ी ठंड

नैनीताल में तेज हवाओं के साथ बारिश, बढ़ी ठंड

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- सर्दी का मौसम शुरू होने लगा है। दिन के समय जहां धूप निकल रही है तो वहीं रात के समय सर्द हवाएं चल रहीं हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान गिरावट दर्ज की जा रही है।

शुक्रवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि दिन के समय चटख धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और कमी आएगी। अगले एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने लगेगी। अब रातें फिर से लंबी होने लगी हैं। इस समय सूर्योदय 6.35 बजे और सूर्यास्त 5.28 बजे हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनसुनवाई में मंडलायुक्त दीपक रावत ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया निस्तारण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page