श्रावण के आखिरी सोमवार को मंदिरों में लगा भक्तों का तांता

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , रुद्रपुर ( nainilive.com )- सावन के आखिरी सोमवार को शहर के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहा । मंदिरों में सुबह से ही भक्तिमय संगीत के साथ पूजा अर्चना की गई। लोगों का जमावड़ा देखा गया। हिंदू धर्म में श्रावण मास का विशेष महत्व है। जिसमें शिवभक्त बाबा भोले को प्रसन्न करने के लिए व्रत और अनुष्ठान करते हैं।


आवास विकास में स्थित शिव शक्ति मंदिर के पुजारी पंडित गोपाल ने बताया कि श्रावण का आखिरी सोमवार होने की वजह से मंदिरों और शिवालयों में भक्तों की अधिक भीड़ है। उन्होंने बताया कि प्रातः 6 बजे से ही मंदिर में भक्तों की संख्या बढ़ने लगी और मंदिर घंटियों के साथ बाबा भोले के जयकारे गुजने लगे। ज्योतिषाचार्य मंजू जोशी के मुताबिक सावन सबसे पवित्र महीना होने के साथ चमत्कारी महीनों में से एक है। उन्होंने बताया कि भगवान शिव सावन के माह में रखे गए व्रत और अनुष्ठान का भक्तों को विशेष फल देते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page