नैनीताल क्राइम : जन्मदिन मनाने दिल्ली से नैनीताल आई युवती का होटल में मिला शव

नैनीताल क्राइम : जन्मदिन मनाने दिल्ली से नैनीताल आई युवती का होटल में मिला शव

नैनीताल क्राइम : जन्मदिन मनाने दिल्ली से नैनीताल आई युवती का होटल में मिला शव

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- उत्तराखंड के नैनीताल में 30 वर्षीय युवतीा का शव मिलने से सनसनी मच गई। 14 अगस्त को चार दोस्त दिल्ली से युवती का जन्मदिन मनाने के लिए नैनीताल आए थे। लेकिन उनमें से एक युवक दोस्त मृतक को मरा छोड़कर फरार हो गया।

आज सवेरे दूसरे कमरे में रुके उनके साथी जोड़े ने दीक्षा के कमरे की तलाशी ली जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।नैनीताल के मल्लीताल में एक होटल में 30 वर्षीय युवती का शव मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। दो कपल (जोड़े) कॉर्बेट घूमने के बाद 14 अगस्त को नैनीताल के एक होटल में पहुंचे थे। स्वतंत्रता दिवस को युवती का जन्मदिन देर रात तक मनाया गया। होटल के मैनेजर ने बताया कि 14 अगस्त की शाम चार लोग यहां आए थे जिन्होंने दो कमरे किराए पर लिए थे। आज सवेरे 16 अगस्त को सवेरे एक कमरे में रुका एक जोड़ा भागते हुए उनके पास आया और अपनी आई.डी. लेकर थाने का पता पूछकर भाग गया।

यह भी पढ़ें 👉  ओलाबृष्टि से हुए नुकसान का आकलन कराकर दें किसानों को मुआवजा- कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा

कुछ देर बाद पुलिस होटल में पुलिस पहुंच गई और शव और होटल के दस्तावेजों को कब्जे में लिया। पुलिस ने अपनी फोरेंसिक जांच टीम को बुलाया है। होटल वाली गली में तमाशबीनों का जमावड़ा लग गया। होटल के कमरा नंबर 307 में दीक्षा अपने परिचित युवक के साथ रुकी थी जबकी दूसरा कपल कमरा नंबर 306 में रुका था।आज सवेरे लगभग 11:30 बजे कमरा नंबर 306 में रुका जोड़ा थाने का पता पूछते हुए पहुंचा और कमरा संख्या 307 में पड़ी युवती के शव के बारे में बताया। कमरा संख्या 307 में रुका युवक वहां से अपनी आई20 कार संख्या डी. एल. सी. सी. एम.3071 लेकर फरार था।

यह भी पढ़ें 👉  विजयपुर मार्ग के लिए 3.87 करोड़ की धनराशि विभाग समिति से अनुमोदित, जल्दी जी.ओ. होगा जारी , सुखी नदी पर बनेगा कॉजवे

बताया जा रहा है कि दोनों जोड़े 13 अगस्त को दिल्ली से कॉर्बेट पहुंचकर रात में रुके थे, इसके बाद सभी 14 अगस्त की शाम नैनीताल पहुंचे। 15 अगस्त को युवती का होटल के कमरे में जन्मदिन मनाने के बाद 16 की सवेरे उसका शव मिला। पुलिस को दीक्षा का शव नग्नावस्था में मिला और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। पुलिस ने केस में एक तरफ फोरेंसिक टीम लगाकर दूसरी तरफ दो टीमें आरोपी की तलाश में रवाना कर दी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने द लीडरशिप फनल’ एवं ‘थॉट टू इंक’ पुस्तकों का किया लोकार्पण
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page