यूपी के औरैया में शिक्षक की पिटाई से दलित छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया पथराव

Share this! (ख़बर साझा करें)

औरैया (nainilive.com) –  उत्तर प्रदेश में औरैया जिले के अछल्दा थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक स्कूल में शिक्षक की पिटाई से एक दलित छात्र की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को रख कर जोरदार हंगामा किया. इस दौरान कई जगह आगजनी और पत्थरबाजी भी की गई. जिसमें डीएम औरैया की सरकारी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इसके अलावा पुलिस की कई गाडिय़ों को भी नुकसान पहुंचा. आलम यह रहा कि पुलिस वालों ने भागकर अपनी जान बचाई.

बताया जा रहा है कि छात्र की मौत के बाद भीम आर्मी और समाजवादी पार्टी के समर्थकों की ओर से किए गए प्रदर्शन में पुलिस की कई गाडिय़ों को नुकसान पहुंचा. वहीं आधा दर्जन के आसपास वाहन पथराव में क्षतिग्रस्त हुए. भीम आर्मी के साथ-साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी हंगामे में शामिल हो गए, जिसकी वजह से स्थिति बेकाबू हो गई.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में पेट्रोल एवं डीज़ल की पर्याप्त उपलब्धता

जानकारी के अनुसार अछल्दा थाना क्षेत्र अंतर्गत आदर्श इंटर कॉलेज के शिक्षक अश्वनी सिंह ने सामाजिक विज्ञान के टेस्ट में एक गलत उत्तर देने पर कक्षा 10 के छात्र निखित को बुरी तरह से पीटा था. जिसके बाद सोमवार को छात्र की सैफई मेडिकल यूनिवसिज़्टी में उपचार के दौरान मौत हो गई. इटावा मुख्यालय पर पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा, वैसे ही हंगामा होना शुरू हो गया. रात सवा नौ बजे के करीब प्रदर्शन कर रहे भीड़ के बीच कुछ शरारती तत्वों ने पुलिस पर पत्थर फेकने शुरू कर दिए. इस पर पुलिस की ओर से सख्ती दिखाते हुए लाठी चार्ज करने की चेतावनी दी गई. जिसके बाद एकाएक माहौल बिगड़ गया. इसी बीच ऐरवाकटरा थाना की खड़ी पुलिस जीप में आग लगा दी गई.

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने टी-ऑफ कर किया 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शुभारम्भ

इस बीच माहौल बिगड़ता देख मौके पर तैनात पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने मोर्चा संभाला. भीड़ को खदेड़ते हुए पीडि़त स्वजन को घर पहुंचाया. वहीं दो दर्जन से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया, जिन्हें थाना ले जाया गया. पूरे बवाल में साजिश की संभावना को देखते हुए कुछ लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाले जा रहे हैं. लॉ एंड आर्डर को मेनटेन रखने के लिए वैशौली गांव से लेकर अछल्दा कस्बे तक भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page