हाइकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि निगम को कितना पैसा देना है

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा ,नैनीताल ( nainilive.com )- हाइकोर्ट ने रोडवेज कर्मचारी यूनियन की तरफ से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए खण्डपीठ ने राज्य सरकार से पूछा है, कि राज्य सरकार ने निगम का कितना पैसा देना है। अगले सोमवार तक कोर्ट को अवगत कराएं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा है सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों की हालत प्रवासी मजदूरों की तरह कर दी है।

याचिकर्ता के अधिवक्ता द्वारा कोर्ट को बताया कि लॉक डाउन में सरकार द्वारा प्रवासियों को लाने के लिए उन्हें दिल्ली सहित कई राज्यो में भेजा गया परन्तु अभी तक उनको मार्च अप्रैल माह का वेतन तक नही दिया गया। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश रमेश रंगनाथन व न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की खंडपीठ में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त

बता दे कि रोडवेज कर्मचारी यूनियन की तरफ से पूर्व में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि उनको निगम द्वारा समय पर वेतन व अन्य भत्ते नही दिया जा रहा है। न ही सरकार यूपी से पुराना पैसा वापस ले रही है जिसके कारण निगम उनको समय पर बेतन दे पा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page