इग्नू में नये प्रवेश और पुन: पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 सितम्बर 2021 तक बढ़ायी गई

इग्नू की दिसंबर 2020 को होने वाली सत्रांत परीक्षा अब होंगी फ़रवरी 2021 में

इग्नू की दिसंबर 2020 को होने वाली सत्रांत परीक्षा अब होंगी फ़रवरी 2021 में

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- इग्नू द्वारा जुलाई 2021 सत्र के लिए नवीन प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2021 से बढ़ाकर 15 सितम्बर 2021 कर दी गयी है। नवीन प्रवेश हेतु अभ्यर्थी इग्नू वेबसाइट पर उपलब्ध एड्मिसन पोर्टल द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों हेतु आवेदन कर सकते हैं।

पूर्व की भांति, जुलाई 2021 सत्र में भी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु स्नातक डिग्री, सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं पी जी डिप्लोमा स्तर के अधिकांश कार्यक्रमों में निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के संबंध में बूथ लेबल अधिकारी को दी गई प्रेजेंटेशन के माध्यम से मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी

इग्नू ने जुलाई 2021 सत्र के लिए पुन: पंजीकरण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी 31 अगस्त 2021 से बढ़ाकर 15 सितम्बर 2021 कर दी है। जुलाई 2020 सत्र में डिग्री प्रोग्राम में नया प्रवेश लेने वाले छात्रों को तुरंत पुन: पंजीकरण के लिए आवेदन करने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page