विधायक ने पालिकाध्यक्ष के आमरण अनशन पर खड़े किए सवाल तो पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने दिया जवाब

विधायक ने पालिकाध्यक्ष के आमरण अनशन पर खड़े किए सवाल तो पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने दिया जवाब

विधायक ने पालिकाध्यक्ष के आमरण अनशन पर खड़े किए सवाल तो पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने दिया जवाब

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा, नैनीताल (nainilive.com) – शासन से नगर पालिका को बजट आवंटित नही किए जाने को लेकर पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी सहित सभी सभासद नगर पालिका प्रांगण में बीते एक सप्ताह से धरने पर बैठे हुए थे। मांग नही माने जाने पर रविवार को आठवे दिन पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी आमरण अनशन पर बैठ गए है।

जिसके बाद क्षेत्रीय विधायक संजीव आर्य ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है। कि शासन से नगर पालिका नैनीताल को प्रतिमाह एक करोड़ 21 लाख 76 हजार रुपए यानी कि 6 माह में 7.30 56 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा है जबकि नगर पालिका वेतन व पेंशन आदि पर प्रतिमाह एक करोड़ दस लाख रुपये खर्च करती है। ऐसे में नगर पालिका अध्यक्ष का कर्मचारियों को वेतन ना दे पाना और शासन को दोषी ठहराना सरासर गलत है।

यह भी पढ़ें 👉  भू-माफिया के अतिक्रमण विरूद्ध Dehradun जिला प्रशासन का एक्शन जारी, सरकारी नाले-नौले पर करी प्लाटिंग ध्वस्त

जवाब में पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी का कहना है कि हमें प्रतिमाह एक करोड 21 लाख की ग्रांड शासन से आती है। जिसमे से 1करोड़ 16 लाख पालिका कर्मचारियों को 15 लाख संविदा व आउटसोर्सिंग की तनख्वा पर खर्च होता है और 34 लाख पेंसन। कुल एक करोड़ 62 लाख प्रति माह तनख्वा व पेंसन पर खर्च किया जाता है।कोरोनकाल में पालिका की आउटसोर्सिंग से होने वाली आय बिल्कुल बंद हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  इन्टरनेट दिवस के अवसर पर ए.आई के सुरक्षित उपयोग एवं साइबर खतरों के बचाव के प्रति कार्यशाला का कल होगा आयोजन

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के चलते पालिका वित्तीय संकट से जूझ रही है। पूर्व से ही पालिका के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन और एरियर का करीब 9 करोड़ रुपया बकाया है। इधर कोरोना के चलते विभिन्न साधनों से होने वाली करीब चार करोड़ का अब तक पालिका को नुकसान हो चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में अधिवक्ताओं ने दिया धरना, अधिकारियों पर अभद्रता व भ्रष्टाचार के लगाए आरोप

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में पालिका की ओर से कई बार शासन से इस बकाएदारी चुकाने के लिए शासन से बजट की मांग की जा चुकी है। बीते दिनों ही पालिकाध्यक्ष खुद बजट की मांग को लेकर शासन स्तर पर वार्ता कर चुके है, लेकिन कई बार मांगो के बावजूद शासन से बजट नहीं मिला।

Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page