जरूरतमंदों व बीमारों का सहारा है रवि रोटी बैंक
न्यूज़ डेस्क (nainilive.com) – रवि रोटी बैंक (ravi roto bank) की कहानी भी बड़ी प्रेरणादायक है आपको बता दें कि कुछ दोस्तों ने मिलकर एक भूखे आदमी को भोजन कराया जिसके बाद भूखे आदमी की खुशी और चेहरे पर संतोष का भाव देखकर उन दोस्तों को सुकून मिला उसी समय उन दोस्तों को ख्याल आया कि क्यों ना रोटी बैंक बनाया जाए और इसी ख्याल के साथ 15 अक्टूबर (october) 2018 को हल्द्वानी में रवि रोटी बैंक की शुरुआत हुई.
शुरुआत में काफी दिक्कतें आई लेकिन अब हल्द्वानी (haldwani) में रवि रोटी बैंक एक पहचान बन चुका है गरीबों और बेसहारों का पेट भरना दुनिया का सबसे नेक काम होता है इस काम को हल्द्वानी कि रवि रोटी बैंक कर रहा है आपको बता दें कि रवि रोटी बैंक की टीम हल्द्वानी (haldwani) शहर में कोई भी भूखा ना रहे कोई भी भूखा पेट ना सोए इसलिए वह भीड़भाड़ वाले इलाकों में खासकर गरीब और कि लोगों को खाना वितरित करते हैं. रवि रोटी बैंक का मुख्य उद्देश्य है किस शहर में कोई भी भूखा ना सोए जिसके लिए उनकी टीम दिन रात मेहनत कर रही है.
रवि रोटी बैंक की टीम द्वारा प्रतिदिन 600 लोगों को भोजन कराया जाता है. टीम के सभी सदस्य मिलजुल कर इस कार्य को कर रहे हैं. रवि रोटी बैंक के सदस्य टीम के सदस्यों ने बताया कि किसी भी गरीब और बेसहारा को भोजन करा कर जो सुकून मिलता है उससे हम सभी को अच्छा लगता है हल्द्वानी में रवि रोटी बैंक को कौन नहीं जानता हल्द्वानी में रवि रोटी बैंक अब एक अपनी अलग पहचान बना चुका है.
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

Naini Live is a news portal which provides news across Uttarakhand and Madhya Pradesh. We do provide advertisement services as well.

21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का हुआ समापन, समर्थ जैन रहे टूर्नामेंट के ओवरऑल चैंपियन
मुख्यमंत्री धामी ने काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सुनीं आम जनता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भेंट कर उनकी समस्याएं
मुख्यमंत्री धामी ने विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर किया शोक व्यक्त
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी को 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी पद्मभूषण से सम्मानित
उत्तराखण्ड में IAS एवं PCS अधिकारियों के हुए Transfer , Apurva Pandey बनी DM Bageshwar, Dr Ashish Chauhan बने DM Dehradun