शौचायलयों का औचक निरीक्षण करने व गंदगी युक्त व दुर्गंध युक्त शौचालय की सफाई को लेकर जनहित संस्था ने सौंपा पालिकाध्यक्ष डॉ खेतवाल को ज्ञापन

Share this! (ख़बर साझा करें)

नैनीताल ( nainilive.com )- जनहित संस्था नैनीताल के पदाधिकारी श्रीमती दिव्या शाह कार्यकारी अध्यक्ष के नेतृत्व में आज दिनांक 30 जून 2026 को जनहित संस्था का शिष्ट मंडल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नैनीताल श्रीमती सरस्वती खेतवाल से श्री राम सेवक सभा मल्लीताल के सभागार में मिला. संस्था की कार्यकारी संस्था अध्यक्ष श्रीमती दिव्या शाह द्वारा नैनीताल नगर में पूर्व से स्थापित शौचालय की वर्तमान स्थिति से अवगत कराते हुए इन शौचायलयों का औचक निरीक्षण करने व गंदगी युक्त व दुर्गंध युक्त शौचालय उनकी सफाई करवाने का अनुरोध किया गया . इसके अलावा बी एम साह पार्क के सामने पूर्व निर्मित शौचालय को मुख्य मार्ग के समीप निर्मित करने का अनुरोध किया गया ताकि बी एम साह पार्क के सामने बने शौचालय की ऊंचाई अत्यधिक होने से वरिष्ठ नागरिकों को काफी कठिनाई होती है . उस स्थल पर शौचालय निर्माण हेतु नगर पालिका के तत्कालीन अध्यक्ष सचिन नेगी के द्वारा निरीक्षण भी किया गया था परंतु अभी तक कोई कार्यवाही न होने पर स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है .

इसी दौरान श्री अशोक उपाध्यक्ष जनहित संस्था द्वारा संस्था की गतिविधियों एवं क्रियाकलापों से अध्यक्ष नगर पालिका परिषद श्रीमती सरस्वती खेतवाल को विस्तार से अवगत कराया गया . तत्पश्चात अध्यक्ष नगर पालिका नैनीताल द्वारा संस्था को आश्वासन दिया गया कि उनसे इस प्रकरण पर जो भी कार्रवाई होगी वह निश्चित रूप से सहयोग करेगी। शिष्ट मंडल मुलाकात में उपरोक्त के अलावा महेश चंद्र आर्य महासचिव मनोज सनवाल, अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह बिष्ट, टी एस खंबा, विजय शाह ,सोनू शाह ,दीवान दीवान इत्यादि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  साह-चौधरी समाज, नैनीताल द्वारा प्रतिभा सम्मान एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन 12 जुलाई को
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page