चीता मोबाइल की तत्परता ने बचाई अधेड़ व्यक्ति की जान

Share this! (ख़बर साझा करें)

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- नैनीताल में एक बार फिर चीता मोबाइल आपदा में देवदूत बन कर सामने आयी है। ताजे वाके के अनुसार देर सायं नगर के तल्लीताल क्षेत्र में हल्द्वानी रोड पर एक व्यक्ति नशे की हालत में दीवार पर बैठे बैठे असंतुलित होकर लगभग 40 – 50 फ़ीट नीचे गिर गया। गनीमत रही की जिस स्थान पर वह व्यक्ति गिरा , उस स्थान पर एक पेड़ और झाडी थी , जिसमे वह अटक गया। सूचना पाते ही तत्काल तल्लीताल थाने के चीता मोबाइल हेड कांस्टेबल शिवराज सिंह राणा और फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुँच कर तुरंत रेस्क्यू कर व्यक्ति को सुरक्षित बचा लिया गया।

युवक का नाम सुनील कुमार उर्फ़ फौजी पुत्र बाबू लाल निवासी धोभी घाट तल्लीताल बताया जा रहा है। नशे की हालत में वह मयूर होटल हल्द्वानी रोड के सामने की दिवार पर बैठा था , तभी असंतुलित होकर नीचे गिर गया। बाद में रेस्क्यू कर उसे उपचार के लिए बीडी पांडेय चिकित्सालय भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page