रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया भी पसार रही है कुमाऊं में अपने पैर

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल ( nainilive.com )- सूबे में आने वाले विधान सभा के चुनाव 2022 में होने है ऐसे में लगातार पक्ष व विपक्ष के साथ ही अन्य दल भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक जमीन ढूंढने की कोशिश करते नज़र आ रहे है।

रिपब्लिकन पार्टी आफ इंडिया ने भी पूरे कुमाऊँ भर में अपने कार्यकर्ताओं से संपर्क कर नए दायित्व सोपे है और आगामी चुनावों को लेकर चर्चा कर कहा कि प्रदेश मे समस्याओ को मुद्दा बना कर जनता से करे संपर्क और पार्टी की जनहित नीतियों को जन जन तक ले जाये।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यपाल ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संकायाध्यक्ष के साथ की उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, शोध और नवाचार पर समीक्षा बैठक

इसी क्रम में कुमाऊँ के जिलो में कार्यकर्ताओ को बड़ी जिम्मेदारी दी गई जिसमें अरविंद कुमार को नैनीताल , महेश कुमार लस्पल को पिथौरागढ़, रवि कुमार को उधम सिंह नगर व किशोर चंद्र को अल्मोड़ा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page