चंदन का पेड़ काटकर ले जा रहे तस्कर को दबोचा

Share this! (ख़बर साझा करें)

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की देर रात मुखानी रोड से पकड़ा

न्यूज़ डेस्क , हल्द्वानी ( nainilive.com )- वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार की देर रात मुखानी से लकड़ी तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर से चंदन का पेड़ बरामद हुआ है। वन विभाग ने तस्कर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तराई केंद्रीय वन डिविजन के एसडीओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि वन टीम और मुखानी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार की रात मुखानी रोड पर चेकिंग शुरू की। इस दौरान एक वाहन से चंदन का पेड़ काटकर ले जा रहे चालक को पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रामसेवक पुत्र लाल बहादुर निवासी शांति नगर बताया। उसने बताया कि उसने यह पेड़ नर्सरी से काटा था। वन टीम को आरोपी के पास से कुल्हाड़ी, आरा भी बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun: जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया 6 माह के लिए जिला बदर

वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन संरक्षण अधिनियम और संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इधर आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। टीम में रेंजर उमेश चंद्र आर्य, डिप्टी रेंजर तपन सरकार, उमेश जोशी, नवीन रैक्वाल, सुखबीर कौर, चंदन सिंह नेगी, भानु प्रताप आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊँ में मीडिया सशक्तिकरण की ऐतिहासिक पहल — हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक मीडिया सेन्टर का शिलान्यास, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page