पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, बढ़ सकती है ठंड

Share this! (ख़बर साझा करें)

हल्द्वानी ( nainilive.com )- राज्य में पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है। मौसम करवट बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इससे मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आएगी।


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होगी। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। पहाड़ों में तापमान में गिरावट आएगी। राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। इधर हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस था, यह सामान्य से एक डिग्री कम था। वहीं, यहां न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली की पर्यटक युवती से नैनीताल के समीप देर रात्रि हुई छेड़खानी
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page