भाजपा की आगामी विधानसभा बैठक को लेकर चिंतन हुवा शुरू

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , नैनीताल (nainilive.com )- भारतीय जनता पार्टी की 70 विधानसभाओं में विधानसभा बैठक होने जा रही है। जिसके चलते नैनीताल विधानसभा में होने वाली बैठक को लेकर शुक्रवार को मल्लीताल के होटल कोहिनूर में जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष व महा मंत्रियों के बीच विचार विमर्श व चिंतन किया गया।

जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट ने बताया कि संगठन महामंत्री अजेय कुमार के नेतृत्व में, प्रदेश की सभी 70 विधानसभाओं मैं बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें की आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार विमर्श व रूप रेखा तैयार की जाएगी तथा इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व द्वारा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी नैनीताल ने किया मरीज़ों को फल वितरण

इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, जिला उपाध्यक्ष विवेक साह, जिला मंत्री हरीश भट्ट, नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भवाली नगर अध्यक्ष पुष्कर जोशी, गरमपानी नगर अध्यक्ष रमेश सुयाल, बेतालघाट महामंत्री राजू जेडा, पुष्कर जोशी, कृपाल सिंह, पवन भाकुनी, विवेक साह, सोशल मीडिया सह प्रभारी पिंकी मुंडे आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में “बाखली” ग्राम दुकान का हुआ शुभारंभ
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page