ये खबर किसी हाल में राहत देने वाली नही, नही रहे शायरी के बेताज बादशाह राहत इन्दौरी

राहत इंदौरी

राहत इंदौरी

Share this! (ख़बर साझा करें)

इन्दौरी का नैनीताल से रहा है रिश्ता

न्यूज़ डेस्क , नैनीताल ( nainilive.com )- अब कंहा ढूंढने जाओगे हमारे कातिल
              आप तो कत्ल का इल्जाम हमी पर रख दो। 

शायरी के ये चंद अल्फाज राहत राहत इन्दौरी के हैं। शायरी की दुनिया में अपनी अदायगी व शायरी के जज्बातों का सैलाब साथ लेकर चलने वाले मशहूर शायर राहत इन्दौरी आज इस दुनिया को अलविदा कह गए। करोड़ों लोगों  दिलों में राज करने वाले इन्दौरी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 70 साल के इन्दौरी का नैनीताल से भी गहरा नाता रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  जनहित संस्था नैनीताल ने किया सदभावना भोज कार्यक्रम का आयोजन

यह भी पढ़ें : नहीं रहे मशहूर शायर राहत इंदौरी

 इन्दौरी साल 2012 में एक मुशायरे में शिरकत करने नैनीताल पहुचे थे। नवम्बर की गुलाबी सूर्ख ठंड में इंदौरी की  शेरो शायरी गर्मी ने ठंड का एहसास न होने दिया। ये शाम नैनीताल की यादगार शाम थी। उनकी हर शायरी निराली थी, बेहद जोशीली थी। मुशायरे में दाद देने वालों की भारी भीड़ थी। उनकी हर शायरी लोगों को अपना बनाते चली गई। नैनीताल क्लब में हुए इस मुशायरे में शायर तो देशभर से आये थे, लेकिन दिलों में जगह बनाने वाले सिर्फ राहत ही साबित हुए। इस मुशायरे में राज्यपाल अजीज कुरेशी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। देर रात तक चला मुशायरा इस नगर के इतिहास में सदा याद किया जाता रहेगा। इससे पहले भी अस्सी के दशक में भी वो यंहा आ चुके थे। मगर तब वो इतने मशहूर नही थे।

नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page