भीमताल नौकुचियाताल मार्ग पर टूटी हुई दीवार यातायात के लिए खतरा: पूरन बृजवासी

Share this! (ख़बर साझा करें)

संतोष बोरा , भीमताल/नैनीताल ( nainilive.com )- भीमताल-नौकुचियाताल मुख्य सड़क पर बीते 2 माह से बरसात के कारण दो सड़किया डाउन एसओएस यूथ हॉस्टल मोड़ पर सड़क की साइड दीवार गिरी पड़ी है जिससे हॉस्टल के बच्चों एवं नौकुचियाताल मोटर मार्ग पर यातायात बाधित हो रही है।

आगे और पूरा बारिश के मौसम को देखते हुए यातायात मार्ग बाधित न हो इसलिए नगर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता पूरन चंद्र बृजवासी ने मुख्यमंत्री ट्विटर अकाउंट पर माँग को दर्ज किया साथ ही माँग करते हुए उन्होंने यथास्थिति व दुर्घटना की आशंका को साफ शब्दों में स्पष्ट किया है जिस पर मात्र दर्ज समस्या को एक घंटे के भीतर जिला प्रशासन नैनीताल ने गंभीरता से संज्ञान लिया उसके उपरांत अपर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र एवं फोन माध्यम से निर्देशित किया शीघ्र समस्या का निस्तारण कर आख्या रिपोर्ट सहित जिलाधिकारी कार्यालय को पेश की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  Dehradun : पति के निधन के बाद ई-रिक्शा ऋण चुकाने में असमर्थ विधवा की मदद को आगे आया प्रशासन, रायफल क्लब से सहायता राशि स्वीकृत

पूरन बृजवासी ने ई कलेक्टर ऑफिस के ट्वीट माध्यम से समस्या को संज्ञान लेने की प्रशंसा की है और साथ ही लोक निर्माण विभाग से आशा की है कि शीघ्र दीवार का निर्माण कर मुख्य नौकुचियाताल पर्यटन सड़क को सुरक्षित रखा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी के चलते नैनीताल जिले के स्कूलों का समय बदला
Ad Ad
नैनी लाइव (Naini Live) के साथ सोशल मीडिया में जुड़ कर नवीन ताज़ा समाचारों को प्राप्त करें। समाचार प्राप्त करने के लिए हमसे जुड़ें -

👉 Join our WhatsApp Group

👉 Subscribe our YouTube Channel

👉 Like our Facebook Page